फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी का ऐलान, यूपी में बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ेगी पार्टी

Mon, 17 Oct 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : file photo
विज्ञापन
आखिरकार बीजेपी ने यूपी में सीएम उम्मीदवार को लेकर लगाई जा रही अटकलबाजी पर अपना रुख साफ कर दिया है। बीजेपी ने फैसला किया है कि पार्टी बिना सीएम उम्मीदवार के ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में संवाददाताओं को आधिकारिक बयान देकर इस बात की पुष्टि की। मौर्य ने कहा कि तमाम दल यह जानने को लगातार उत्सुक हैं कि यूपी चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा, पार्टी ने तय किया है कि बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बाद सीएम के बारे में बीजेपी का संसदीय बोर्ड फैसला लेगा। वहीं, सोमवार को समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कर दी कि सीएम अखिलेश ही पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


मौर्य ने आगे कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और बीजेपी में हर कार्यकर्ता सीएम का चेहरा है। ऐसे में जो पार्टी जिसे भी चुनेगी, सभी विधायक उसी को अपनी मुख्यमंत्री मान लेंगे। मौर्य ने अपनी बात के लिए तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली और असम के चुनाव में सीएम उम्मीदवार के साथ उतरी थी। उसमें असम में तो बीजेपी जीती लेकिन दिल्ली में हार मिली। 

वहीं, पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में बिना सीएम के चेहरे के लड़ी और जीती। इसी के साथ मौर्य  ने यूपी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यूपी चुनावः दो महीनों में 8 रैलियां करेंगे पीएम मोदी

- फोटो : file photo
आगामी 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो महीनों में 8 रैलियां करेंगे। रैली की शुरूआत 24 अक्टूबर को यूपी के महोबा जिले से होगी। 

'परिवर्तन यात्रा' के नाम से यह रैली शुरू की जाएगी। पीएम मोदी के साथ-साथ कई बड़े नेता और कैबिनट मंत्री भी रैलियां कर सकते हैं। फिलहात 24 अक्टूबर को बीजेपी आधिकारिक रूप से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर देगी। अमित शाह परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
  PM Narendra Modi to hold 8 rallies in the next 2 months in Uttar Pradesh beginning with Mahoba on Oct 24th. — ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें