फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ओवैसी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

Sat, 04 Jan 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
विज्ञापन
भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

तेलंगाना के निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने उनकी दाढ़ी को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। भाजपा सांसद ने इससे पहले भी ओवैसी पर निशाना साधा था। 27 दिसंबर को धर्मपुरी ने ओवैसी के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सांप्रदायिक और असंवैधानिक करार देने पर पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं?

विज्ञापन


धर्मपुरी ने कहा था, 'ओवैसी कहता है कि सीएए सांप्रदायिक और असंवैधानिक है। ऐसे में वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि तेलंगाना नगरपालिका चुनावों से पहले निजामाबाद में आचार संहिता लागू है। मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखा है।'

उन्होंने आगे कहा था, 'असदुद्दीन ओवैसी यहां देश को बांटने के लिए आ रहे हैं। क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों के लिए लड़ना चाहते हैं। वह एक राष्ट्र विरोधी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें