फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- कीमत पर लगातार बदले बयान

Sat, 03 Jul 2021 03:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबित पात्रा ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है।
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार राफेल और राफेल सौदा फिर से विवादों में है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल की कीमत को लेकर बार-बार अपने बयान बदले हैं।
 

संबित पात्रा ने कहा कि फ्रांस में एक एनजीओ ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और सीएजी ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें