गुजरात में चुनाव के बाद भले ही सभी एग्जिट पोल भाजपा के सत्ता में बने रहने का दावा कर रहे हों लेकिन पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय काकाडे ऐसा नहीं मानते। उनका दावा है कि पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने लायक सीटें नहीं जीत पाएगी।
काकाडे ने कहा, ‘पूर्ण बहुमत भूल जाइये, पार्टी को सरकार बनाने लायक सीटें भी नहीं मिलेंगी। वहीं कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी।’ हालांकि उन्होंने कहा, अगर पार्टी किसी तरह गुजरात में सत्ता बचाने में कामयाब रहती है तो यह सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी के कारण होगा। काकाडे के मुताबिक, उनकी टीम ने गुजरात में सर्वे किया है और वह इसी के आधार पर यह दावा कर रहे हैं।
पढ़ें- राहुल बोले- मोदी जी की नोटबंदी में हिंदुस्तान के सारे चोरों ने अपना कालाधन सफेद कर लिया
उन्होंने कहा, ‘मैंने छह लोगों की टीम को गुजरात भेजा था। उन्होंने राज्य के ग्रामीण हिस्सों का दौरा किया और किसानों, ड्राइवरों, वेटरों और मजदूरों से मिले। उनके सर्वे के आधार पर मेरा मानना है कि भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।’ काकाडे ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ 20 साल से अधिक का सत्ता विरोधी रुख भी उनके इस दावे का एक कारण है।