फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi: महंगाई को लेकर वरुण गांधी सरकार पर बरसे, कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करे सरकार

Thu, 16 Dec 2021 02:12 PM IST
अजय सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली

सार

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए और किसानों को उनकी पूरी फसल का मूल्य देना चाहिए।
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा सांसद वरुण गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि महंगाई बेलगाम हो रही है और लोगों के पास विकल्प बेहद सीमित होते जा रहे हैं। सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।  किसान आंदोलन के समाप्त होने के बाद भी उनका मुद्दा अभी भी सरकार को परेशानी में डाल रहा है। भाजपा सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


एक आर्टिकल के जरिए वरुण गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वस्तुओं के असीमित भंडारण करने से थोक वस्तुओं के मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी होती है। इसका खामियाजा निचले स्तर के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है और आवश्यक वस्तुओं के मूल्य बढ़ जाते हैं। इससे आम आदमी की जिंदगी कठिन से कठिन होती जा रही है और लोगों के लिए अपने दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए और किसानों को उनकी पूरी फसल का मूल्य देना चाहिए। इससे किसानों के हाथ में पर्याप्त पैसा जाएगा और वे आवश्यक वस्तुओं की खरीद करेंगे जिससे बाजार में गति आएगी।  उन्होंने कहा है कि यदि सरकार किसानों की यह मांग पूरी करने में सक्षम नहीं रहेगी तो इससे एक बार फिर किसानों की नाराजगी बढ़ सकती है, इसलिए सरकार को समय रहते किसानों की मांग स्वीकार करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें