फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Bash League 2021: मैक्सवेल के तूफानी शतक पर जोश फिलिप ने फेरा पानी, सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को सात विकेट से हराया

Thu, 16 Dec 2021 01:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स  के बीच खेले गए मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक लगाया। उनका शतक उस समय बेकार साबित हुआ जब सिक्सर्स के बल्लेबाज जोश फिलिप ने 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter@StarsBBL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित बिग बैश लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। बुधवार को इस लीग का 13वां मुकाबला मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया। यह वह मुकाबला था जिसमें चौकों-छक्कों की झड़ी देखने को मिली। मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाज करती हुए पांच विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया। स्टार्स की तरफ से सबसे ज्यादा 103 रन ग्लेन मैक्वेल के बल्ले से निकले। इस रोमांचक मुकाबले की खास बात यह रही कि सिडनी सिक्सर्स ने दो गेंदें शेष रहते तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। सिक्सर्स की तरफ से जोश फिलिप ने 99 रनों की आक्रामक पारी खेली।  

विज्ञापन

मैक्सवेल ने जड़ा तूफानी शतक

मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। स्टार्स की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट तीन रनों पर गिर गया। मार्क्स स्टोइनिस 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जो क्लार्क बगैर खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद निक लार्किन और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स की पारी को संभाला। लार्किन 23 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान मैक्सवेल ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सिक्सर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 57 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। मैक्सवेल की इस दमदार पारी के चलते मेलबर्न स्टार्स ने अपनी पारी में पांच विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया। 

जोश फिलिप के आगे बेकार गया मैक्सवेल का शतक

जीतने के लिए 178 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी सिडनी सिक्सर्स टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 30 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मोइसेस हेनरीकेज ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं, डेनियल ह्यूजेस 11 रन बनाकर आउट हुए। सिडनी सिक्सर्स के मध्यक्रम के दो बल्लेबाज जब जल्दी आउट हो गए तो ऐसे में जोश फिलिप ने एक छोर पर लगातार प्रहार करना जारी रखा। उन्होंने 61 गेंदों पर 99 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा जार्डन सिल्क 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस तरह सिडनी सिक्सर्स ने इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को 7 विकेट से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें