फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी तो न नौकरशाही सुनती है और न ही मंत्री, अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद

Fri, 21 Jul 2017 09:05 PM IST
हिमांशु मिश्र/नई दिल्ली
विज्ञापन
Bjp Mp Ramesh Bidhuri
विज्ञापन
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के दो सांसद अपनी ही सरकार के मंत्री और नौकरशाही पर बुरी तरह झल्ला गए। सांसदों ने कहा कि उनकी न तो नौकरशाह सुनते हैं और न ही मंत्री। सांसद रमेश विधूड़ी ने तो शून्यकाल को रस्मअदायगी बताया और कहा कि यहां उठाई गई समस्याओं और मुद्दों का मंत्रालय की ओर से कोई जवाब ही नहीं आता। वहीं उदित राज ने दिल्ली विकास प्राधिकरण में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए भलस्वा लेक को नरक बना देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान विधूड़ी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक बड़ी आबादी को विस्थापित कर वसंतकुंज के पास बसाया गया। मगर 10 साल बाद भी इन्हें बुनियादी सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कई बार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ और मंत्री से मिले। इनकी ओर से कोई जवाब नहीं आता।

उन्होंने कहा कि नौकरशाही की ओर से सांसदों की बेरुखी का आलम यह है कि अगर सभी विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने लगे तो यहां लंबी लाइन लग जाएगी। उन्होंने इस दौरान शून्यकाल के दौरान उठाए गए मुद्दों का भी जवाब न मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि शून्य काल महज रस्म अदायगी बन कर रह गया है। इस मामले में स्पीकर को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


विधूड़ी के तत्काल बाद दिल्ली केही दूसरे सांसद उदित राज की बारी आई। उन्होंने भलस्वा लेक को तबाह हो जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन, बोटिंग के लिए मशहूर हो सकता है, मगर इस लेक से आने वाली बदबू के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल है। उन्होंने डीडीए अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि लगातार कोशिशों के बावजूद डीडीए ने इस लेक को सुधारने की पहल नहीं की। इस लेक को एमसीडी और डीडीए ने मिल कर नरक बना दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें