नगालैंड के नए मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया। राज्यपाल पीबी आचार्य ने बुधवार को उनको मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई थी। 60 सदस्यीय विधानसभा में जेलियांग को 47 एमएलए का समर्थन मिला।
टीआर जेलियांग ने ली नगालैंड के सीएम पद की शपथ
विधानसभा अध्यक्ष इम्तिवापांग ने बताया कि जेलियांग को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 36, भाजपा के चार और सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला। दिलचस्प यह है कि जेलियांग को एनपीएफ द्वारा छह साल के लिए निकाले जाने के बावजूद, इतनी बड़ी संख्या में विधायक उनके साथ बने हुए हैं। जेलियांग ने कहा है कि पार्टी से बाहर किए जाने के बाद भी सदन की उनकी सदस्यता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सदन में वे एनपीएफ विधायक दल के नेता बने रहेंगे।
#Nagaland CM #TRZeliang got the votes of 36 #NPF, 4 #BJP & 7 Independents: Speaker #Imtiwapang.— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2017
नगालैंड का राजनीतिक संकट, सीएम लीजीत्सू का दावा- मेरे खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं
बता दें कि बीते बुधवार को राज्यपाल ने लिजित्सु को सदन में विश्वासमत हासिल करने को कहा था, लेकिन वह अपने समर्थकों के साथ सदन में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद जेलियांग को करीब पांच महीने बाद एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया। फिलहाल सदन में एक विधायक का पद अभी भी खाली है।