फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल- 'हर देश में मरते हैं सेना के जवान, रोज मरते रहेंगे'

Tue, 02 Jan 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nepal Singh
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रामपुर से बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सेना में लोग रोज मरेंगे ही, ऐसा कोई देश नहीं है जहां झगड़े में सेना का जवान नहीं मरता हो। उन्होंने कहा कि गांव में भी जब झगड़ा होता है तो आदमी मरता ही है। कोई ऐसी डिवाइस बताओ जिससे आदमी न मरे, कोई ऐसी चीज बनाओ जिससे गोली का कोई असर ही न हो।

विज्ञापन

 
हालांकि बाद में बीजेपी सांसद ने इस बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैंने सेना का अपमान नहीं किया। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। आपको बता दें कि नेपाल सिंह यूपी के रामपुर से सांसद हैं।
    

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद का बयान ऐसे समय में आया है जब पुलवामा में रविवार को सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन दल ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर दिया था। इसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें: BJP ने जारी की व्हिप, सांसदों को दो दिन राज्यसभा में मौजूद रहने के दिए आदेश
 
रविवार सुबह करीब 2 बजे आतंकियों का दल पुलवामा के लेथपोरा स्थित 185 सीआरपीएफ बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में घुस गया था। घुसते ही आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: राज्यसभा में BJP आज पेश करेगी तीन तलाक बिल, कांग्रेस दिखाएगी अपनी ताकत 

तैनात संतरी ने रोकने की कोशिश की जिसमें तीन जवान घायल हो गए। बाद में इन जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। गोलियां बरसाते हुए आतंकी सेंटर की एक इमारत में जाकर छुप गए और गोलीबारी करने लगे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें