एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं के अकेले हज जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। ओवैसी की कहना है कि ये बदलाव सऊदी अरब में करीब 3 साल पहले ही आ गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर झूठा श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि 45 साल उम्र से ऊपर की महिलाएं ग्रुप में हज यात्रा कर सकती हैं। ओवैसी का कहना है कि सऊदी में महरम पर कैंची काफी समय पहले ही चला दी गई थी। महरम के नियम के हिसाब से महिला को हमेशा हज की यात्रा अपने पिता, भाई या पति के साथ ही सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।