फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के भाई साथ होते तो उसे पराजित नहीं कर पाते राम: भाजपा सांसद

Tue, 17 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इगलास
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
अलीगढ़ से भाजपा संसाद सतीश गौतम के विवादस्पद बोल सामने आए हैं। उन्होंने रावण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि रावण के भाई उसके साथ होते तो राम उसे पराजित नहीं कर पाते।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर रावण में खामियां थीं तो राम में भी कम कमियां नहीं थीं। सांसद परशुराम जयंती पर देवीप्रसाद मेमोरियाल इंटर कॉलेज के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने ब्राह्रामण बंधुओं को संगठित होने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में बीएसपी नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भी भाजपा सांसद गौतम के साथ मंच साझा किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण ने समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब राजा, रानी के कोख से नहीं पैदा होते, ईवीएम उन्हें बनाता है राजा।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद सतीश गौतम ने रावण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसमें कमियां हो सकती हैं, पर राम में भी खामियां थीं। अगर रावण का भाई उसके साथ होता तो उसे राम भी पराजित नहीं कर पाते। गौतम ने भी ब्राह्रामणों की एकजुटता का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो ब्राह्मणों अटल बिहारी वाजपेयी और मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित कर ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। इससे पूर्व ब्राह्मणों का किसी ने भला नहीं किया।

इस मौके पर राजेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज 18 प्रतिशत है। लेकिन असंगठित होने के कारण यह वर्ग उपेक्षित है। सभा को पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, विनोद गौतम, राकेश शर्मा, पीपी शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. नरपतिदेव भारद्वाज और भगवती प्रसाद उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दीपेश दीक्षित, कवि विजय प्रकाश भारद्वाज, बनवारीलाल पुष्प आदि मौजूद थे। सभा से पूर्व परशुराम शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें