फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रेस्टोरेंट में कपड़े उतारकर खाने के लिए वेटिंग में 27000 लोग, लिस्ट में और भी हैं

Mon, 16 May 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वो 10 नए रेस्टोरेंट जो हैरत में डालते हैं - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
सभ्रांत और रॉयल कहे जाने वाले लंदन में नग्नता आम होती जा रही है। शहर का पहला नेकेड रेस्टोरेंट 'द बुनियादी' शुरू होने जा रहा है। रेस्टोरेंटजून 2016 में खुलेगा। लेकिन कपड़े उताकर यहां खाने वाले ग्राहकों की फेहरिस्त हजारों में है। मिरर की खबर के मुताबिक वेटिंग लिस्ट में 27,000 लोग हैं। यहां लोगों को पूरी तरह नग्न होकर खाने-पीने को मिलेगा।
विज्ञापन



टिंबर @ द सब स्टेशन सिंगापुर का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जहां खाना सर्व करने के लिए ड्रोन्स की मदद ली जाती है। घबराइए नहीं, ये ड्रोन आपकी टेबल पर नहीं आते हैं। ड्रोन्स किचन से आपका ऑर्डर किया हुआ खाना एक निश्चित जगह पर ले आते हैं, वहां खड़ा बेटर उसे लेकर आपको परोस देता है। लेकिन ये पूरा नजारा होता बड़ा ही एडवेंचरस है।


न्यूयॉर्क का बीटल हाउस रेस्टोरेंट अजीब अनुभव देता है। ये हॉलीवुड फिल्म मेकर टिम वर्टन की तिलिस्मी फिल्मों की थीम पर आधारित है। यहां का एंबिएंस आपको कदम-कदम पर चौंका देगा और एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।
विज्ञापन



अगर आपने हॉलीविड फिल्म स्टार वॉर्स देखी है तो उसी रोमांच का मजा आप लंदन के स्टार वॉर्स पॉप अप रेस्टोरेंट में ले सकते है। फिल्मी थीम के साथ खाना परोसा जाता है।


ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में खुला नया रेस्टोरेंट ब्रेकिंग बैड जर्मन थीम पर बनाया गया है। टीवी शो ब्रेकिंग बैड के आधार पर अंदर का इंटीरियर तैयार किया गया है। इसके शुरू होते ही 5 स्टार की रैंकिंग मिलने से ये लाइम लाइट में आ गया।


टोक्यो के पूप फ्लेवर्ड रेस्टोरेंट में खाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। यहां तैयार किए जाने वाले व्यंजन इंसानी मल की थीम पर होते हैं।


टोक्यो के न्यूगुरुमी में स्टफ्ड एनीमल्स रेस्टोरेंट खुला है। यहां लोग अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली और अन्य जानवरों को साथ में ला सकते हैं। खास बात ये है कि पेट्स की सहूलियत के हिसाब 14 खाने-पीने की चीजों का खास मेन्यू भी है।
विज्ञापन


टेक्सास का भूतहा बार्बीक रेस्टोरेंट जो कि फिल्मी पटकथा पर आधारित है।


कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में चलने वाला लक्जरी रेस्टोरेंट।



ब्रुकलिन का हिडन रेस्सेटोरेंट सेकरेड कैरीबियन

सोर्स-oddee.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें