फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओं को पेड़ से बांध दें और चार-पांच थप्पड़ मारें, भाजपा सांसद के बयान पर विवाद

Sun, 15 Jan 2023 11:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हुगली की सांसद ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के दत्तापुकुर में तृणमूल कांग्रेस के ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एक नेता को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के मुद्दे को उठाते हुए यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, उन्होंने कहा था कि बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले शुरू किए गए सत्तारूढ़ पार्टी के जनसंपर्क अभियान के दौरान अगर कोई व्यक्ति अपनी शिकायत रखता है और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता उसके साथ मारपीट करते हैं तो लोगों को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


हुगली की सांसद ने शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के दत्तापुकुर में तृणमूल कांग्रेस के ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एक नेता को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के मुद्दे को उठाते हुए यह टिप्पणी की। चटर्जी ने हुगली जिले में पार्टी की बैठक के दौरान कहा, ‘‘अगर कोई टीएमसी कार्यकर्ता आपको (आम आदमी) थप्पड़ मारे, अगर वह आपकी पीड़ा नहीं सुनना चाहता है, तो उसे एक पेड़ से बांध दें और उसे चार-पांच बार थप्पड़ मारें।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें