फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी छात्र ने काटी भाजपा विधायक की बेटी की उंगली

Tue, 04 Apr 2017 06:52 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुणे में पढ़ने वाली बीजेपी विधायक की बेटी से एक एमबीए छात्र ने कई बार अश्लील हरकते कीं। छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज मैंनेजमेंट से की, जिससे भड़के छात्र ने विधायक की बेटी पर हमला कर धारदार हथियार से उसकी उंगली काट दी। कॉलेज के दो छात्रों ने लड़की की सहायता करने का प्रयास किया लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

  पीड़िता की पहचान अश्विनी रेड्डी बोडकुरवार के रूप में की हुई है। जिसका इलाज अब निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी छोटी उंगली को बचाने के लिए सर्जरी की गई है।अश्विनी बीजेपी विधायक संजीव रेड्डी बोडकुरवार की छोटी बेटी है।

रेड्डी वाणी-यवतमाल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है। बेटी पर हमले कि खबर मिलते ही विधायक अपनी पत्नी के साथ पुणे पहुंच गए, अश्विनी का भाई भी मौके पर पहुंचा। 23 वर्षीय आरोपी राजेश प्रवीण कुमार बख्शी उर्फ राज के खिलाफ वाकड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। मामले में पीड़िता के पिता बोडकुरवार ने कहा, "इस घटना से  महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा है। मैं विधायक के तौर पर नहीं बोल रहा हूं, बल्कि पिता के तौर पर यह बात कर रहा हूं। मामले में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करेंगे"
विज्ञापन

कब हुई घटना - अश्विनी श्री नवले हॉस्टल में रहती हैं, जबकि गिरफ्तार युवक हरियाणा का रहने वाला है। वह श्री बालाजी सोसाइटी के बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम मैनेजमेंट में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। मामला सोमवार लगभग 8.20 बजे का है। जब अश्विनी अपने कॉलेज जा रही थी तभी राजेश ने उसे थप्पड़ मारा और उस पर एक धारधार हथियार से हमला कर दिया। अश्विनी के कॉलेज के साथी यश कोली और एम मुजुमदार ने घटना को देख उसकी मदद का प्रयास किया लेकिन वह उसकी उंगली काटने से नहीं बचा पाए। घटना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह बस से घटना को देख रहा था। घटना के बाद राजेश बहुत डर गया और उसने अपने पिता से बात करने की अनुमति मांगी।
क्या है पुलिस का कहना - डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा, "पीड़िता और हिरासत में लिया गया छात्र एमबीए कर रहे हैं। वह पिछले आठ महीनों से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि, पिछले महीने से वह अश्विनी को परेशान कर रहा था। मालूम पड़ता है कि पीड़ित छात्रा ने इस लड़के के खिलाफ कॉलेज के अधकारियों से शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने इसकी सूचना हमें नहीं दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें