फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दौरा: सुवेंदु अधिकारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, मंगलवार को अमित शाह और नड्डा से की थी मुलाकात

Wed, 09 Jun 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मात देने के बाद सुवेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर हैं। दो दिन से वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात कर राज्य में हुई हिंसा पर चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को वो गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारी ने मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मिलने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि  पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया। राज्य में चुनाव से लेकर अभी तक 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। यह बहुत ही दुखदायी है। राज्य में यह हिंसा खत्म होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता बनने के बाद अधिकारी पहली बार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें