फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: भाजपा विधायक ने महिला पार्षद के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरल

Thu, 12 Nov 2020 05:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
भाजपा विधायक सिद्दू सावदी का वीडियो - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

कर्नाटक में तेरदल से भाजपा विधायक का एक महिला पार्षद से हाथापाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब बवाल शुरू हो गया है। आरोप है कि भाजपा विधायक सिद्दू सावदी ने महालिंगपुरा टाउन परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए अपनी ही पार्टी की एक महिला पार्षद के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना नौ नवंबर की है। हालांकि, सावदी ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा की पार्षद सविता हुरकादली, चांदनी नायक और गोदावरी बाट ने पार्टी ने नेताओं से कहा था कि उन्हें भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में लड़ने का मौका दिया जाए। लेकिन, पार्टी के स्थानीय नेताओं ने उनकी मांग ठुकरा दी। पार्षद सविदा हुरकादली ने आरोप लगाया है कि जब भाजपा विधायक ने उनके साथ मारपीट की तब न तो पुलिस ने और नही किसी अन्य ने उनकी मदद की। आरोप है कि सविता ने चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।



वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ नेता, पार्षद को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। नेताओं के पीछे पुलिस बल भी मौजूद था, जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। भाजपा विधायक सिद्दू सावदी ने इस मामले पर सफाई देते हुए सारा आरोप कांग्रेस के सिर पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि उस दिन हुई अराजकता में कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ और मारपीट की थी। सावदी ने इसे कांग्रेस की संस्कृति बताते हुए कहा कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें