फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक बोले- अब चुनाव हिंदू-मुस्लिम और राम मंदिर के मुद्दे पर लड़ेंगे

Thu, 19 Apr 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक चुनावों के नजदीक आते ही विवादित बयानों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक संजय पाटिल ने बेलागावी में ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सड़क, पानी या किसी और मसले का नहीं है बल्कि ये चुनाव हिंदू और मुस्लिमों के बीच है। 

विज्ञापन


इस दौरान संजय पाटिल ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह चुनाव एकबार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नाक का सवाल बना हुआ है। चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज अपने विधानसभा चुनाव शिमोगा के शिकारीपुरा से नॉमिनेशन फाइल किया है।

येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरने से पहले शिमोगा में रोड शो किया था। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे।नॉमिनेशन भरने के पहले बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार येदियुरप्पा ने कहा था कि इस चुनाव में 30 से 40 हजार वोटों से जीतूंगा। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लिए कांटे की टक्कर वाला होगा। इस चुनाव में छोटी पार्टियां अहम किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें