फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: चुनाव के बाद भड़की हिंसा की शिकार पीड़िता से मिलने पहुंचीं BJP विधायक, बोलीं- CM का रवैया चौंकाने वाला

Sat, 29 Jun 2024 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दार्जिलिंग

सार

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि एक महिला होने के नाते हर दिन ऐसी घटनाएं होते देखना बहुत चौंकाने वाला है। 
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल चुनाव बाद हुई हिंसा की शिकार पीड़िता से मिलने बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कुछ नहीं कहा। साथ ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। 

विज्ञापन


गुंडों ने नंगा करके पीटा
अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'बंगाल की हमारी एक बहन जो अल्पसंख्यक समुदाय से आती है, उसे टीएमसी के गुंडों ने नंगा करके पीटा और गांव में नंगा घुमाया था। अब तक कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के निर्देश पर एक टीम यहां आई है।'
 

उन्होंने आगे कहा, 'एक महिला होने के नाते, हर दिन ऐसी घटनाएं होते देखना बहुत चौंकाने वाला है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि हमारी महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोई बयान या कोई कार्रवाई नहीं आई है।'
विज्ञापन


सीबीआई करे जांच
उन्होंने आगे मांग करते हुए कहा, 'हम इस मामले में सीबीआई जांच चाहते हैं। आज हम यहां हैं। हम पीड़िता से मिलेंगे। फिर हम एसपी या एडिशनल एसपी से मिलने जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें