फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर का संग्राम: संबित पात्रा बोले- टीएमसी के गुंडों से भाजपा कार्यकर्ताओं की लड़ाई काबिलेतारीफ 

Fri, 24 Sep 2021 05:03 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, भवानीपुर

सार

भवानीपुर पहुंचे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी  पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  बंगाल ने चुनाव बाद हिंसा में देश में नंबर एक खिताब हासिल कर लिया है।  
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प. बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला। पात्रा ने कहा कि चुनाव के बाद से ही राज्य में हिंसा का दौर चल रहा है। इस हिंसा के बावजूद सत्ताधारी टीएमसी के गुंडों से भाजपा कार्यकर्ताओं की लड़ाई की तारीफ की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के बाद पात्रा ने कहा कि यहां बच्चों के सामने ही महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं को मारकर लटकाया गया या टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर घातक हमले किए। 2 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही जमकर हिंसा हुई। 

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी एक चीज का श्रेय ले सकती हैं। प. बंगाल ने चुनाव बाद हिंसा में देश में नंबर एक खिताब हासिल कर लिया है। न्यायपालिका को सलाम करता हूं जिसने मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों, टीएमसी के गुंडों द्वारा मारे गए और दुष्कर्म के शिकार लोगों को इंसाफ देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा, अगर तुम (टीएमसी) जीतते हो तो क्या अपने प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल पर जुल्म करोगे? क्या लोकतंत्र में यही होता है? और ममता दीदी लगातार लोकतंत्र की बात करती रहती हैं। टीएमसी के आतंक से लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की जितनी तारीफ की जाए कम है। 

उन्होंने कहा कि भवानीपुर उपचुनाव का जो भी नतीजा हो, मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की माताओं के आंसुओं को न भूलिएगा। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहती हैं और यह भवानीपुर में तृणमूल के विजयी उम्मीदवार को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने के उनके कदम से स्पष्ट था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें