फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा करा रहे भाजपा नेता, ट्रेनों के साथ अब बसें भी हो रही रवाना

Sun, 04 Feb 2024 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विष्णु मित्तल ने कहा कि अयोध्या का मंदिर बनने के बाद सभी भक्तों में भगवान के दर्शन करने की अभिलाषा है। लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी के चलते अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर ऐसे तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना करते दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता पूरे देश से राम भक्तों को अयोध्या की तीर्थयात्रा करवा रहे हैं। इसके लिए विशेष ट्रेनें लगाई जा रही हैं। कई नेता अपने निजी स्तर पर भी राम भक्तों को अयोध्या की तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने शनिवार को एक ऐसी ही बस को अयोध्या के लिए रवाना किया। यात्रियों के लिए आने-जाने से लेकर ठहरने और भोजन की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


विष्णु मित्तल ने कहा कि अयोध्या का मंदिर बनने के बाद सभी भक्तों में भगवान के दर्शन करने की अभिलाषा है। लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी के चलते अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर ऐसे तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजने की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। वे मथुरा-वृन्दावन सहित कई अन्य पवित्र धामों की तीर्थयात्राएं भी करवाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें