भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम को जो रुट के रुप में तगड़ा झटका लगा। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रूट स्लिप पर कैच पकड़ने की प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए है। उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर चोटल लगी जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया गया है।
चोट के बाद रूट की जांच मैदान पर फिजियो ने की। कुछ समय बाद रुट मैदान से बाहर चले गए। इस संबंध में अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा गया कि मेडिकल टीम की निगरानी में रूट का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी वापसी के कोई संकेत नहीं हैं।
रूट की वापसी पर बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट
हैदराबाद टेस्ट में रुट भारत के खिलाफ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान किया था। रूट ने इस मुकाबले में कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे। भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से हराने में रुट ने अहम भूमिका निभाई। विशाखापत्तनम में वह सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी कर पाए। चोट की वजह से इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ''भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्लिप कैच का प्रयास करते हुए जो रूट की दाहिनी छोटी उंगली पर चोट लगी थी। इंग्लैंड की मेडिकल टीम इलाज के लिए फिलहाल उन्हें मैदान से दूर रखेगी। इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह मैदान पर कब वापसी करेंगे।''