फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा ने ममता सरकार पर लगाए केंद्र द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग के आरोप, निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

Fri, 30 Sep 2022 12:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एलओपी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।  इस संबंध में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। 
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर से भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार पर हमलावर है। एलओपी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।  इस संबंध में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


ममता सरकार के सत्ता से जाने का किया था दावा 
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य में अगले छह महीने तक नहीं टिकेगी। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अपना काम कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि टीएमसी छह महीने भी नहीं चलेगी। भाजपा नेता और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने भी टीएमसी विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया था। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ममता बनर्जी की पार्टी के 21 विधायकों हमारे संपर्क में हैं। अब समय का इंतजार करना है।

दुर्गा पूजा की पवित्रता को नष्ट करने का भी लगा आरोप 
 पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने पितृ पक्ष के दौरान दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी पितृ पक्ष में उद्घाटन कर दुर्गा पूजा की पवित्रता को नष्ट किया। ममता बनर्जी के सभी कार्य गलत हैं, इसलिए देवी दुर्गा की पूजा करते समय मंत्रों के जाप में भी गलती की गई। 
विज्ञापन


राज्य में कानून व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला उपाध्यक्ष मौसमी दास पर 23 सितंबर को मालदा के मालतीपुर इलाके में उनके आवास पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), मालदा के प्रवक्ता शुवोमोय बसु ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच पर भरोसा है। अगर ऐसा हुआ है तो वे हमले के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे। उधर, भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमलों का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत की। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का दावा भी किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें