लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा ने इंडी गठबंधन दल के नेताओं पर निशाना साधा। भाजपा ने विपक्षी नेताओं द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर कहा कि यह देश के हित के खिलाफ है। भाजपा ने विपक्ष पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया और देशद्रोहियों से जनता को सावधान रहने के लिए कहा।
विपक्षी नेताओं के बयान पर साधा निशाना
जनता से देश के भीतर छिपे गद्दारों से सावधान रहने को कहा
विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी घटनाक्रम सिर्फ एक संयोग नहीं है बल्कि जानबूझकर किया गया एक खतरनाक प्रयोग है। उन्होंने जनता से देश के भीतर छिपे गद्दारों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की बाहरी शक्तियां आत्मविश्वासी भारत के उदय को रोकने का प्रयास कर रही हैं।
आतंकवादी हमले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी का बयान
वडेट्टीवार बोले- कसाब ने नहीं संघ के भरोसेबंद पुलिस अधिकारी ने ली थी करकरे की जान
एक दिन पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की मौत आतंकी अजमल कसाब की गोली से नहीं, बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हुई थी। वडेट्टीवार ने दावा किया कि निकम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को बचाने लिए सबूतों को छुपाया। निकम वकील नहीं देशद्रोही हैं।