फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack in J&K: 'जवानों को लेकर राजनीति करना कांग्रेस के संस्कार', चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा

Mon, 06 May 2024 03:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई। उनके बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस बयान को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह के बयान पर भड़के भाजपा नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने स्टंटबाजी बताया था। उन्होंने कहा था कि हमले नहीं हो रहे हैं। जब भी चुनाव आता है तो भाजपा को जिताने के लिए ऐसे स्टंट खेले जाते हैं। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है। इस बयान को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने इसके जवाब में कहा कि देश के जवानों को लेकर घटिया राजनीति केवल कांग्रेस ही कर सकती है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी का दिमाग खराब हो गया है। किसी मुख्यमंत्री की तरफ से ऐसा बयान शोभा देता है? देश के जवानों को लेकर ऐसी घटिया राजनीति केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। यही उनका संस्कार है।"

चन्नी के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "यह एक और सबूत है, जो यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी हित और वोट बैंक हित को राष्ट्र हित से ऊपर रखती है। वह पाकिस्तान को क्लीन चिट देने के लिए तैयार हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकी घटनाओं का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि पुंछ में आतंकी हमला भारत की तरफ से की गई एक स्टंटबाजी है। इसका मतलब कि आप एक बार फिर से पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं।"
विज्ञापन



आतंकवादी हमले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी का बयान
पुंछ पर वायुसेना के वाहन पर हुए हमले को लेकर चरणजीत सिंह ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा कि जब इलेक्शन आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, "ये तैयार करके हमले करवाए जाते हैं। भाजपा को जिताने का स्टंट होता है, इसमें सच्चाई नहीं होती। लोगों को मरवाने और लोगों की लाशों पर खेलना ये भाजपा को आता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें