फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग

Tue, 10 May 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की है। स्वामी ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे इसलिए उनके त्याग और बलिदान को देखते हुए ऐसा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वे बोले कि लुटियंस जोन में करीब एक तिहाई सड़कों के नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर हैं। नाम बदलने की बात पर एक और तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने घुटने नहीं टेके थे और कहा था कि वह घास की बनी रोटी भी खा लेंगे।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केन्द्र सरकार से अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने वीके सिंह से मुलाकात कर नाम बदलने पर विचार करने को कहा था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था।

खट्टर सरकार ने हाल ही में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया था, जिस पर भी काफी सवाल उठे थे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में स्कूल की किताबों से अकबर महान का नाम हटाकर प्रताप महान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें