फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज बोले- मुस्लिमों के लिए भारत से बेहतर कोई मुल्क नहीं, हिंदू सबसे अच्छे दोस्त

Thu, 10 Aug 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी सांसद शाहनवाज हुसैन ने हामिद अंसारी की उस बात पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने देश में मुस्लिमों के प्रति बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जाहिर की। शाहनवाज ने कहा कि मुस्लिमों के लिए भारत से बेहतर देश कहीं नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू सबसे अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, हामिद अंसारी ने देश के मुस्लिमों में असुरक्षा और घबराहट के माहौल पर चिंता व्यक्त की थी। उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने अंतिम इंटरव्यू में हामिद अंसारी ने कहा कि वह देश में बढ़ती असहनशीलता का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी उठा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को अपनी भारतीयता को साबित करना अखरता है। अगर हम भारत में रह रहे हैं तो यही हमारी भारतीयता को साबित करता है। भीड़ के हाथों हत्याएं, अंधविश्वास, घर वापसी और बीफ बैन जैसे मुद्दों से भारतीय मूल्यों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें