फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: शाहनवाज बोले- मुफ्ती तिरंगा फहराएंगी यह भाजपा की जीत, नदियों के किनारे भूमि कटाव को रोकने की मांग

Wed, 28 Dec 2022 05:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती अगर तिरंगा फहराएंगी तो यह भाजपा की बड़ी जीत होगी। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में गंगा नदियों के किनारों पर लगातार हो रहे भूमि कटाव का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती अगर तिरंगा फहराएंगी तो यह भाजपा की बड़ी जीत होगी। भले ही वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में ही तिरंगा फहराएं। दरअसल महबूबा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे पहले कहा था कि महबूबा मुफ्ती के साथ नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी मार्च से जुड़ेंगे।  
विज्ञापन


बंगाल : पीएम से नदियों के किनारे हो रहे भूमि कटाव को रोकने की मांग
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में गंगा और पद्मा नदियों के किनारों पर लगातार हो रहे भूमि कटाव का मुद्दा उठाया। पत्र में राज्य के तीन जिलों, मालदा, मुर्शिदाबाद और नादिया में एक दशक से जारी इस समस्या से निपटने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कोलकाता में होने वाली नमामि गंगे समीक्षा बैठक में इस पर विचार करने की मांग की है। 

चुनाव आयोग ने असम के विस और संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन शुरू किया
चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन शुरू कर दिया है। आयोग ने कहा कि सीटों के समायोजन के लिए 2001 जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन पर एक जनवरी, 2023 से प्रभावी प्रतिबंध लगा दिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि परिसीमन अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा। 
विज्ञापन


गुजरात : बीएसएफ जवान की हत्या मामले में सात गिरफ्तार
गुजरात में बीएसएफ जवान मेलाजी वाघेला (42) की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नाडियाड के चकलासी गांव की है। जवान ने बेटी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने का विरोध किया था। वह वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर शिकायत करने गए थे। इस दौरान आरोपी लड़के के परिवार ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


हैदराबाद: पाठ्यक्रम में शामिल होनी चाहिए नैतिक शिक्षा : राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए उन्हें नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। यहां ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित समारोह में मुर्मू ने कहा कि माता-पिता भी प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर बच्चों को उनकी किताबों में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम पर ही ध्यान देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैं हर जगह कहती हूं कि नैतिक शिक्षा को हमारे पाठ्यक्रम, हमारी प्रणाली में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के कार्यान्वयन से महत्वपूर्ण सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षा प्रणाली का निर्माण होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें