फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मातोश्री में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ ईडी का नोटिस तैयार, राणे ने कसा तंज

Fri, 18 Feb 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई

सार

नारायण राणे ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के चार लोगों के लिए ईडी का नोटिस तैयार है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा की तरफ से नारायण राणे और शिवसेना की तरफ से संजय राऊत आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने राणे के जुहू में स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर छानबीन की थी और इसके बाद इसे लेकर उन्हें एक नोटिस भी मिला। 

विज्ञापन


जिसके बाद नारायण राणे ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के चार लोगों के लिए ईडी का नोटिस तैयार है।

राणे ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, मुझे पता चला है कि मातोश्री के चार लोगों के लिए प्रवर्तन निदेशालय विभाग का नोटिस तैयार है। उन्होंने आगे कहा, लोकसभा सदस्य विनायक राउत के लिए यह खास खबर है. एक बार ऐसा हो गया तो वे और उनके बॉस कहां भागेंगे?
विज्ञापन


बंगले में अवैध निर्माण पर केंद्रीय मंत्री राणे को नोटिस जारी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित बंगले में अनुमति से अधिक निर्माण कराने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी किया है। बीएमसी की टीम ने बृहस्पतिवार को उनके बंगले पर नोटिस चस्पा किया था।

शुक्रवार को अधिकारियों की टीम पुलिस बंदोबस्त के साथ राणे के बंगले पर पहुंची। बीएमसी के नोटिस में कहा गया है कि जांच के दौरान राणे को बंगले का प्रपोजल प्लान, नक्शा और अन्य कागजात उपलब्ध करना होगा।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बंगले की पूरी जांच की जाएगी।  साल 2017 में आरटीआई कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने सीआरजेड नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राणे के बंगले में अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें