फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SA: निकोल्स के शतक से न्यूजीलैंड ने दूसरे ही दिन शिकंजा कसा, पहली पारी में ली 387 रन की बढ़त

Fri, 18 Feb 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

निकोल्स के शतक, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के 96 रन, कोलिन डे ग्रैंडहोम के 45 और दक्षिण अफ्रीका मूल के नील वेगनेर के 49 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 482 रन बनाए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेनरी निकोल्स (105) के आठवें टेस्ट शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 387 रन की बढ़त बना ली जबकि दूसरी पारी में भी मेहमान टीम ने तीन विकेट 34 रन पर गंवा दिए।
विज्ञापन


निकोल्स के शतक, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के 96 रन, कोलिन डे ग्रैंडहोम के 45 और दक्षिण अफ्रीका मूल के नील वेगनेर के 49 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 482 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका टीम पहली पारी में 95 रन पर आउट हो गई थी। पहले दिन 23 रन देकर सात विकेट लेने वाले मैट हेनरी ने 11वें नंबर पर 58 रन की पारी खेली। 

हेनरी और ब्लंडेल ने आखिरी विकेट के लिये 96 रन जोड़े। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले नौ ओवर दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़े। दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर उसने सारेल एरवी का विकेट गंवा दिया। 
विज्ञापन


कप्तान डीन एल्गर खाता खोले बिना आउट हो गए जबकि एडेन मार्कराम दो रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार रन पर तीन विकेट था जिसके बाद तेम्बा बावुमा (22) और रासी वान डेर डुसेन (नौ) ने पारी को संभाला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें