फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Nyay Yatra: 'यह तारीख इसलिए, क्योंकि इससे पहले राहुल विदेश में होंगे', भारत न्याय यात्रा पर BJP का तंज

Wed, 27 Dec 2023 12:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि 15 जनवरी या उसके आसपासकी तारीख शायद इसलिए रखी गई है, क्योंकि हो सकता है कि राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते होंगे।
विज्ञापन
Nalin Kohli - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने राहुल के इस यात्रा को लेकर तंज कसे हैं। दरअसल उन्होंने बताया कि 15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख इसलिए रखी गई, क्योंकि राहुल गांधी इससे पहले किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे या फिर छुट्टी पर हो सकते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, '15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इसलिए रखी गई है, क्योंकि हो सकता है कि इससे पहले राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद ही वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते होंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'यहां मुद्दा यह है कि न्याय क्या है? इस देश में मोदी सरकार से 80 लोगों को राशन मिलने से न्याय हो रहा है। न्याय मतलब जो आप कर रहे हैं, न कि जो आप नारे के जरिए बना रहे हैं।' बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे।
विज्ञापन


इन राज्यों को कवर करेगी भारत न्याय यात्रा
भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे।

सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी। मुंबई में 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा। वेणुगोपाल के मुताबिक, बीते 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' आयोजित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें