फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: मिथुन का रोड शो रद्द हुआ तो भड़के भाजपा कार्यकर्ता, सुपरस्टार बोले- टीएमसी को हार का डर

Thu, 08 Apr 2021 03:24 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • मिथुन ने कहा कि मैं आज करीब 37 रैलियां कर चुका हूं। मैं रोड शो रद्द करने का कारण जानना चाहता हूं।
विज्ञापन
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला इलाके में गुरुवार (8 अप्रैल) को होने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो को पुलिस ने अचानक रद्द कर दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, मिथुन ने कहा कि टीएम को हार का डर सता रहा है। ऐसे में वह तरह-तरह की तिकड़म लगा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो को रद्द कर दिया। साथ ही, इसके लिए कोई भी वजह नहीं बताई, जिससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। अभिनेत्री से नेता बनीं श्रावंती चटर्जी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बता दें कि श्रावंती बेहला विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 

मिथुन ने कही यह बात

रोड शो रद्द किए जाने पर मिथुन चक्रवर्ती ने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव अभियान से रोकने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस अपना नुकसान कम नहीं कर पाएगी। क्या सरकार को अपनी हार का डर सताने लगा है? मिथुन ने कहा कि मैं आज करीब 37 रैलियां कर चुका हूं। मैं रोड शो रद्द करने का कारण जानना चाहता हूं। क्या आपने कभी हमारी तरह से हिंसा की शुरुआत होते देखी? हर बार उनकी तरफ से हिंसा हो रही है। ऐसे में हमसे कानून व्यवस्था को क्या दिक्कत हो रही है?

विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिया कोई जवाब

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि बेहला विधानसभा क्षेत्र में बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए डोर-टु-डोर चुनाव अभियान की इजाजत ली गई थी, जिसे पुलिस ने बुधवार (7 अप्रैल) रात अचानक रद्द कर दिया। इसके अलावा रोड शो की इजाजत भी कैंसल कर दी गई। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें