मामले की शिकायत महिला ने बीते शनिवार को झारग्राम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी थी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट और व्हाट्सएप पर अंतरंग तस्वीरें, वीडियो, फोन रिकॉर्ड और चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व प्रेमिका की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के भतीजे से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत महिला ने बीते शनिवार को झारग्राम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी थी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट और व्हाट्सएप पर अंतरंग तस्वीरें, वीडियो, फोन रिकॉर्ड और चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं।
पुलिस ने आगे बताया कि इतना ही नहीं युवक ने उन तस्वीरों और वीडियो को अपने भावी ससुराल वालों को भी भेजा। जिसके बाद उसकी शादी रद्द कर दी गई। महिला का दावा है कि आरोपी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। उसे रविवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला और आरोपी दोनों जिले के बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 506 (आपराधिक धमकी), 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा), 66सी (इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल, किसी अन्य व्यक्ति का पासवर्ड), 66ई (जानबूझकर कैप्चर करना और किसी अन्य व्यक्ति का पासवर्ड) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वहीं भाजपा नेता ने इस मामले में कहा है कि कानून कार्रवाई करेगा। मैं उसके इस कदम के पीछे की परिस्थितियों को नहीं जानता। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या यह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है, घोष ने कहा कि वह अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।