केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी को SFIO ने नोटिस भेजा है। भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो कोर्ट जाने के बदले उन्हें जांच एजेंसी के सवालों का सामना करना चाहिए।
केरल में बंद हो चुकी आईटी कंपनी पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसकी जांच केरल की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) के अधिकारी कर रहे हैं। एसएफआईओ ने मुख्यमंत्री की बेटी टी वीणा को नोटिस भेजा है। बालांकि, वीणा ने जांच को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा ने इस मामले में आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा है कि अगर वीणा बेदाग हैं तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाने की बजाय नोटिस का जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि अगर अवैध भुगतान मामले में मुख्यमंत्री बेदाग हैं, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया तो उन्हें अदालत जाने के बजाय जांच एजेंसी के सवालों का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
विजयन ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कहा था कि उनके हाथ बेदाग हैं। इसलिए आरोपों से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्र ने हाल ही में कोच्चि स्थित निजी खनन कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और विजयन की बेटी की कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की एसएफआईओ जांच के आदेश दिए थे।
उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी), एक्सलॉजिक और सीएमआरआएल के खिलाफ एसएफआई जांच की मांग की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार की मशीनरी ने जानबूझकर सीएमआरएल में सभी भ्रष्ट प्रथाओं और अवैध व्यापार की मदद की। मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री की बेटी को बचाने के लिए माकपा की भी आलोचना की