फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में बीजेपी का साथ दे रही IPFT दिखाने लगी नखरे, डिप्टी सीएम के मुद्दे पर सिकोड़ी नाक

Tue, 06 Mar 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में अपनी जीत से उत्साहित बीजेपी सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। तो डिप्टी सीएम के नाम पर बैठक के बाद आईपीएफटी ने अपनी झुझलाहट साफ कर दी है। पार्टी ने सीएम के तौर पर बिप्लब कुमार देव के नाम पर मोहर लगा दी है। लेकिन सत्ता स्थापित करने में बीजेपी का साथ दे रही आईपीएफटी अब कुछ नाखुश दिखने लगी है। डिप्टी सीएम के नाम पर बैठक में जो बातें हुईं, उस पर कहा जा रहा है की फैसला उतना भी संतोषजनक नजर नहीं आ रहा है। आईपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देब बर्मा ने डिप्टी सीएम को लेकर बीजेपी के अकेले फैसले से अपनी उदासीनता जाहिर कर दी है।

विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Announcement of Dy CM after Parliamentary Board meeting is BJP&#39;s alone. We have discussed this with other senior leaders &amp; will discuss this with Himanta Biswa Sarma &amp; Ram Madhav tomorrow. There&#39;s no question of us being pleased or displeased: NC Debbarma, IPFT President <a href="https://twitter.com/hashtag/Tripura?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#Tripura</a> <a href="https://t.co/7qCYVL5IIY">pic.twitter.com/7qCYVL5IIY</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/970971281297428480?ref_src=twsrc%5Etfw">March 6, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


इस पर चर्चा के लिए अभी कल का दिन सुरक्षित रखा गया है। इस मुद्दे पर कल हिमंता बिस्वा शर्मा और राम माधव की उपस्थिति में फिर चर्चा होनी है। त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों में बीजेपी ने यहां 35 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं आईपीएफटी के खाते में 8 सीटें गईं हैं। बीजेपी की इस जीत से 25 साल के वामपंथ शासन का भी अंत हुआ है। 
विज्ञापन


बीजेपी ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को दी है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ कि बिप्लब कुमार देव ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। इस बैठक में यह बात निकलकर सामने आई की बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे। बिप्लब देब ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी उनका यह निमंत्रण स्वीकार करेंगे।   

मीडिया को जानकारी देते हुए बिप्लब कुमार ने बताया कि जिश्नु देब बर्मन मेरे साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिश्नु देब राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी, माणिक सरकार की तरह ही साफ सुथरी छवि के नेता को जिम्मेदारी देना चाहती थी। बिप्लब को बीजेपी के लोकप्रिय चेहरे के तौर पर जाना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अमित शाह की रणनीति को बिप्लब ने जमीनी स्तर पर कामयाब बनाया। 

बता दें कि मेघालय में बीजेपी के समर्थन से कोनराड संगमा की सरकार बनी। शिलॉन्ग में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। नागालैंड में बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें