फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC-NET: राहुल गांधी के केंद्र पर वार के बाद भाजपा का पलटवार, राजस्थान में पेपर लीक की दिलाई याद

Thu, 20 Jun 2024 07:05 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UGC-NET: राहुल गांधी ने कहा था कि पेपर लीक में गड़बड़ियों को लेकर कहा था जो भी जिम्मेदार है, उसको पकड़ा जाना चाहिए। उधर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी ने कभी भी राजस्थान में पेपर लीक पर एक शब्द तक नहीं कहा।

विज्ञापन
शहजाद पूनावाला, राहुल गांधी और सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने पर विपक्ष सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इस बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो अब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने क्या कहा?
भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर राहुल गांधी को किसी परीक्षा से कोई समस्या है, तो वे इसकी कमियां बता सकते हैं। उन्होंने कहा 'देश में पेपर लीक का सबसे बड़ा केंद्र अशोक गहलोत की सरकार के दौरान राजस्थान रहा है। इस पेपर लीक का मास्टरमाइंड राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहा।' भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश और गुजरात के युवाओं पर कुठाराघात किया है। 



राजस्थान में पेपर लीक पर एक शब्द नहीं बोले राहुल- सुधांशु त्रिवेदी
उधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि सरकार नीट परीक्षा पर पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लाखों छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है और वह सिर्फ इस विषय पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।  सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में पेपर लीक पर कभी भी एक शब्द भी नहीं कहा। 
विज्ञापन




राहुल गांधी ने क्या कहा था ?
राहुल गांधी ने कहा था कि ‘सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा। पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए। एक परीक्षा को गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं। लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें