फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: दिलीप घोष बोले- राज्य की सत्ता में आई BJP, तो UP की तर्ज पर अपराधियों के साथ मुठभेड़ करेगी पुलिस

Thu, 26 Mar 2026 08:16 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/खड़गपुर

सार

West Bengal: भाजपा नेता दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल पुलिस का स्वरूप बदल जाएगा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पुलिस टीएमसी के इशारे पर काम करती है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
दिलीप घोष, भाजपा नेता - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को दावा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में आती है, तो पुलिस के स्वरूप में पूरी तरह बदलाव होगा और वह उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराएगी। 
विज्ञापन


दिलीप घोष अपने पुराने गढ़ खड़गपुर में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस वर्तमान में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इशारे पर काम करती है और अपराधियों व माफियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है। 

'उत्तर प्रदेश की शैली में मुठभेड़ करेगी पुलिस'
उन्होंने कहा, चार मई के बाद सब बदल जाएगा। आज जो पुलिस माफियाओं के साथ बैठकर चाय पीती है और भ्रष्ट नेताओ की चमचा बनी हुई है, उसका चरित्र बदल जाएगा। वही पुलिस उत्तर प्रदेश की शैली में मुठभेड़ करेगी और अपराधियों को जेल भेजेगी। दिलीप घोष का यह बयान जैसे ही सामने आया, इसने सियासी तूफान खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सलाहकारों के नियंत्रण में राहुल गांधी का दिमाग', केंद्रीय मंत्री रिजिजू का कांग्रेस नेता पर निशाना

टीएमसी ने की बयान की आलोचना
टीएमसी ने भाजपा पर अतिरिक्त न्यायेतर हिंसा का समर्थन करने का आरोप लगाया। आलोचना के बावजूद घोष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला जारी रखा। भाजपा नेता ने कहा, हमने खड़गपुर में गुंडों और माफियाओं के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेंगे। लेकिन शायद इस बार इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार भाजपा सत्ता में आ गई, तो अपराध में संलिप्त सभी लोग पकड़े जाएंगे और जेल जाएंगे। 
विज्ञापन


खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार हैं दिलीप घोष
दिलीप घोष खड़गपुर सदर से 2016-2019 तक विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अपने आप को मजबूत नेता के रूप में पेश करते हुए कहा कि विरोधियों का सामना करना और उन्हें चुनौती देना उनके सियासी करियर में मुख्य रूप से रहा है। उन्होंने कहा, हमारे खिलाफ हथियारों से डराने के मामले दर्ज किए गए। लेकिन अगर कोई डरता है, तो घोष उसे डराएगा। अगर आपमें हिम्मत है, आमने-सामने आएं। अगर वे पुलिस की मदद से लूट और डराने का काम कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा, मैं हमेशा अपने विरोधियों को चौंकाकर राजनीति करता आया हूं। खड़गपुर के लोगों ने मुझे इसलिए वोट दिया और फिर से देंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें