फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के बाद कर्नाटक में भी एनआरसी लागू कर सकती है भाजपा सरकार

Thu, 03 Oct 2019 09:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एनआरसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भाजपा सरकार असम के बाद कर्नाटक में भी एनआरसी लागू कर सकती है। कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में अभी तक असम ही ऐसा राज्य है, जहां एनआरसी को लागू किया गया है। इसका भी लोग काफी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


बोम्मई ने कहा कि अभी पूरे देश में एनआरसी लागू करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में भी दूसरे देश के लोग आकर बस गए हैं। इसलिए हम जानकारी जुटा रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद हम अपना कदम आगे बढ़ाएंगे।

इससे पहले बोम्मई ने बताया था कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में कानून का अध्ययन करने को कहा गया है। बंगलूरू और अन्य बड़े शहरों में विदेशी आकर बस गए हैं और इनमें से कुछ लोग अपराध में भी लिप्त हैं। बोम्मई ने इस हफ्ते एनआरसी पर स्पष्ट निर्णय की बात कही है। विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताती रही है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि पूरे देश में एनआरसी लागू की जाएगी और घुसपैठियों को कानूनी तरीके से देश से बाहर भेजा जाएगा। शाह का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एनआरसी बहुत जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि शरणार्थियों को देश से बाहर नहीं निकाला जाएगा, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इसलिए एनआरसी से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें