शीना बोरा हत्या मामले की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी का गुरुवार को तलाक हो गया। आपसी सहमति के आधार पर बॉम्बे फैमिली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। इंद्राणी मुखर्जी की वकील के मुताबिक दोनों ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी।
करीब 17 साल पहले नवंबर 2002 में दोनों की शादी हुई थी। पीटर, इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना के खिलाफ शीना बोरा की हत्या के केस में सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पीटर मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं और इंद्राणी भायखला जेल में है।
इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी की दूसरी पत्नी थी। पीटर मुखर्जी वो व्यक्ति हैं जिनकी अगुवाई में स्टार टीवी की शुरुआत हुई। उस दौरान स्टार टीवी ने खूब सफलता देखी। इंद्राणी मुखर्जी खुद 9एक्स मीडिया की संस्थापक रही हैं। पीटर मुखर्जी इंद्राणी मुखर्जी के तीसरे पति हैं।