फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली फतह के लिए BJP ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को दिया ये टास्क, इन सीटों के लिए बना प्लान

Sun, 26 Jan 2025 06:57 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Election: भाजपा ने सभी नेताओं को लक्ष्य दिया है कि दिल्ली की सभी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव की तुलना में 20 हजार से अधिक वोट जुटाए जाएं। इसके अलावा हर बूथ पर कम से कम 50 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलें। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर शोर के साथ चल रहा है। चुनाव प्रचार खत्म होने में महज आठ दिन बचे है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपने सभी दिग्गज नेताओं को उतार दिया हैं। भाजपा ने तमाम केंद्रीय मंत्रियों औऱ सांसदों के साथ साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के साथ राज्यों के दिग्गज नेताओं को भी विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगाई है। भाजपा हाईकमान ने इन नेताओं को हर सीट पर पिछली बार की तुलना में वोट वोट बढ़ाने का टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने सभी नेताओं को लक्ष्य दिया है कि दिल्ली की सभी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव की तुलना में 20 हजार से अधिक वोट जुटाए जाएं। इसके अलावा हर बूथ पर कम से कम 50 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले और मतदान वाले दिन हर बूथ पर पिछली बार की तुलना में ज्यादा मतदान हो। 27 नेताओं को 54 विधानसभा सीटो पर काम सौंपा गया है।

पार्टी ने हर नेता को दो विधानसभा क्षेत्र सौंपे गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट और वजीरपुर में काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पर मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट संभाल रहे है। जबकि भूपेंद्र यादव महरौली और बिजवासन, गजेंद्र सिंह शेखावत नरेला और बवाना, मनसुख मांडविया शकूरबस्ती और मादीपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुस्तफाबाद और करावल नगर, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदर्श नगर और बुराड़ी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जनकपुरी और उत्तम नगर में चुनावी मैनेजमेंट देख रहे है।
विज्ञापन


इस तरह भाजपा महासचिव सुनील बंसल शालीमार बाग और त्रि नगर, सांसद निशिकांत दुबे को रिठाला और किराडी जबकि सांसद विवेक ठाकुर को द्वारका और सुरिंदर नागर को पटपड़गंज में काम सौंपा गया है। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाले दूसरे राज्यों के मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी ने संबंधित राज्यों के मंत्री, विधायकों, सांसदों को वोटर्स के बीच काम करने का जिम्मा दिया गया है। पार्टी हर राज्यों के वोटर्स को साधने के लिए उन राज्यों के सांसदों, मंत्रियों को ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें