फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, भाजपा अध्यक्ष ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा

Mon, 18 Dec 2023 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फैक्ट फइंडिंग कमेटी के रिपोर्ट को देखते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल हुई है।
विज्ञापन
BJP fact-finding committee submitted its report to party president JP Nadda - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर उसे खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पांच नेत्रियों वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा अध्यक्ष ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा है और उनसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने फैक्ट फइंडिंग कमेटी के रिपोर्ट को देखते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल हुई है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच के लिए गठित भाजपा सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। राज्य सरकार यहां महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से असफल हुई।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

क्या था मामला
कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी।  इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें