फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला मुठभेड़ पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, एनआईए जांच की मांग

Wed, 25 May 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएस के वीडियो में बाटला मुठभेड़ से जुड़े आतंकी के नजर आने के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भाजपा ही नहीं अपनों का भी निशाना बनना पड़ा रहा है। उस दौरान गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल के मुठभेड़ को सही करार देने के बाद भाजपा ने दिग्विजय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिग्वजय पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को उनसे पूछताछ करनी चाहिए। इस बीच दिग्विजय ने जहां एक बार फिर से बाटला मुठभेड़ को फर्जी बताया है, वहीं विवाद बढने के बाद कांग्रेस ने खुद को दिग्विजय के दावे से अलग कर लिया। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए इस मुठभेड़ पर तब भी दिग्विजय ने सवाल खड़ा किया था।

इस बारे में स्वामी ने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री पाटिल ने भी मुठभेड़ को सही करार दिया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि दिग्विजय और कांग्रेस के अन्य नेता किसकेइशारे पर देश को भटकाने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआईए को इस मामले में दिग्विजय से पूछताछ करनी चाहिए और खुद दिग्विजय को अपनी एनआईए से जांच के लिए सहमति देनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पूर्व पाटिल ने मुठभेड़ को सही ठहराया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस से जानकारी ली थी। सभी तथ्यों पर विचार विमर्श करते हुए मुठभेड़ को सही ठहराया था। पाटिल ने कहा कि अब अगर कोई इससे इतर बात करता है तो उसे अपनी दावे को साबित करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें