फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: भाजपा ने की मुथ्यालम्मा मंदिर मामले में NIA जांच की मांग, सीएम रेड्डी बोले- पुलिस कर रही कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2024 03:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

14 अक्तूबर को हैदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास कुर्मागुडा में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित किया गया था। मामले में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले की जांच एनआईए से कराने की भाजपा ने मांग की है। वहीं भाजपा की इस मांग पर सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


तेलंगाना के भाजपा सांसद एतेला राजेंद्र ने कहा कि राज्य में छह से सात मंदिरों पर हमला हुआ है। हमने इसे लेकर राज्यपाल से मुलाकात की है और उनको इस बारे में जानकारी दी है। हमें सरकार की ओर से मामले में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने राज्यपाल से मामले की जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसलिए हमने राज्यपाल से अपील की है कि वह मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दें। 

इसे लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि  कुछ ताकतें भावना और उन्माद के चलते मंदिर पर हमला करके अशांति फैला रहीं हैं। तेलंगाना के लोग चतुर हैं और उन्हें ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुथ्यालम्मा मंदिर की घटना चिंताजनक है। पुलिस ने मंदिर पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ा संदेश दिया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ताकतें अपराध करने वालों को सजा देने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पुलिस भी मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए तैयार है। 

14 अक्तूबर को हैदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास कुर्मागुडा में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित किया गया था। मामले में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इससे पहले 12 अक्टूबर को हैदराबाद में भी इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी। हैदराबाद के बेगम बाजार में नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें