फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Expenditure : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 340 करोड़, कांग्रेस भी कम नहीं

Thu, 22 Sep 2022 02:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भाजपा की चुनाव खर्च रिपोर्ट के अनुसार उसने यूपी में सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपये, मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से ज्यादा और गोवा में 19 करोड़ रुपये खर्च किए। 

विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस का चुनाव खर्च - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने इस साल के आरंभ में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 340 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने सबसे ज्यादा खर्च यूपी में किया। वहीं, कांग्रेस ने इन राज्यों में प्रचार पर 194 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। 

विज्ञापन

दोनों प्रमुख दलों के चुनाव खर्च पर आई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग में दायर की गई व सार्वजनिक की गई भाजपा की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा व पंजाब के विधानसभा चुनावों में कुल 340 करोड़ प्रचार पर खर्च किए थे। 
भाजपा की चुनाव खर्च रिपोर्ट के अनुसार उसने यूपी में सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपये, मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से ज्यादा और गोवा में 19 करोड़ रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन

इसी तरह कांग्रेस द्वारा दायर रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने उक्त पांच राज्यों के चुनाव व संबंधित कार्यों में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। कांग्रेस व भाजपा मान्यता प्राप्त दल हैं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दलों को तय समय सीमा में चुनाव आयोग के समक्ष अपने चुनावी खर्च की रिपोर्ट दाखिल करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें