फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Wed, 07 Apr 2021 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कूच बिहार में उनकी गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारे गए 
दिलीप घोष की गाड़ी पर पहले भी हो चुके हैं हमले
 
विज्ञापन
दिलीप घोष की गाड़ी पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है। कूच बिहार में दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया है। उनकी गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारे गए हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लग रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिलीप घोष कूच बिहार में चुनावी सभा कर जब लौट रहे थे तब सितलकुची में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि हमले में दिलीप घोष को चोट नहीं आई है। 

बनर्जी की रैलियों पर प्रतिबंध लगे : खान
इस संबंध में चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता सौमित्र खान ने कहा कि हमने दिलीप घोष के काफिले पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हम ममता बनर्जी की रैलियों पर भी प्रतिबंध चाहते हैं।
विज्ञापन


दिलीप घोष ने इस घटना पर दिया बयान
वहीं इस घटना पर दिलीप घोष ने बयान देते हुए कहा कि वे कूच बिहार में चुनावी सभा कर जब लौट रहे थे तब सितलकुची में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। वे हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे, उन्हें लाठी दिखा रहे थे और तनाव पैदा कर रहे थे। हमारे सामने उनके कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
 
सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर भी हमला
बता दें कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पहले भी हमले हो चुके हैं। उस दौरान भी टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे थे। इसके अलावा पिछले दिनों 1 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर भी हमले हुए थे। हालांकि इसमें सुवेंदु अधिकारी की गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन उनके काफिले की अन्य गाड़ियां और प्रेस की गाड़ी को नुकसान हुआ था। कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। हमले के बाद सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह जंगलराज की निशानी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें