भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी। यहां पढ़ें पूरी सूची...
विज्ञापन
बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।