फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का खड़गे पर पलटवार, कहा- क्वात्रोची को पूजने वाली पार्टी को शस्त्र पूजा से दिक्कत तो होगी ही

Wed, 09 Oct 2019 07:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। खड़गे ने राफेल की शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था। खड़गे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को वायुसेना के आधुनिकीकरण से दिक्कत है। 

विज्ञापन




भाजपा ने कहा, कांग्रेस को भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं से दिक्कत है। एक ऐसी पार्टी जो क्वात्रोची की पूजा करती रही है, उसे 'शस्त्र पूजा' से दिक्कत होना स्वाभाविक है। और खड़गे जी, हमें बोफोर्स घोटाले की याद दिलाने के लिए शुक्रिया।
 




बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की शस्त्र पूजा करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे 'तमाशा' करार दिया था और कहा थी कि ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस तरह का दिखावा करने में यकीन नहीं रखती। 
विज्ञापन


खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस शासनकाल में जब हमने सेना के लिए बोफोर्स हथियार खरीदा था, तो हमारी ओर से कोई नेता या मंत्री उसे लाने विदेश नहीं गया था। खड़गे ने राजनाथ सिंह के राफेल विमान में बैठने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं। ये लोग जाते हैं, विमान के अंदर बैठते हैं और दिखावा करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें