फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर भारत की दो टूक, हमारे आंतरिक मामले में दखल न दे दुनिया का कोई भी देश

Wed, 09 Oct 2019 07:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत दो टूक जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साफ कहा कि है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। चीन को जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत के रुख की पहले से ही जानकारी है। रवीश कुमार ने कहा कि राज्य की स्थिति को लेकर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत अपने पुराने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा कि भारत के आंतरिक मामले में किसी दूसरे देश को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार सशक्त तरीके से भारतीय पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। उनका यह बयान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बैठक में जम्मू-कश्मीर पर चर्चा को लेकर आया है। भारत का जम्मू-कश्मीर को लेकर आरंभ से कहना है कि उसने राज्य की वैधानिक स्थिति में बदलाव के बाबत किसी अंतरराष्ट्रीय परंपरा, नियम का उल्लंघन नहीं किया है। यह उसका आंतरिक मामला है।

विज्ञापन


इस बदलाव से पाकिस्तान से लगने वाली नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा और चीन से लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया है। इसलिए इस मामले में किसी भी दूसरे देश या अंतरराष्ट्रीय संस्थान को हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें