भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मुंबई में अटलजी के जन्मदिवस पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने अंतिम समय में कार्यक्रम को रद्द कर दिया। नार्थ मुंबई से भाजपा के लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।
महाराष्ट्र सरकार की मंशा को लेकर भाजपा ने एकबार फिर से हमला बोला है। इस बार मुद्दा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर है।
विज्ञापन
अटलजी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का मामला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मुंबई में अटलजी के जन्मदिवस पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने अंतिम समय में कार्यक्रम को रद्द कर दिया। नार्थ मुंबई से भाजपा के लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के कारण बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को अपना दौरा कैंसिल करना पड़ा।