फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: BJP ने रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक, विधायक दल का नेता चुनेंगे

Tue, 11 Jun 2024 03:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arunachal Pradesh: भाजपा के संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। 
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद, तरुण चुघ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। 

विज्ञापन


हाल के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की साठ विधानसभा सीट में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की। जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच सीट हासिल कीं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीट पर जीत हासिल कीं।  

इससे पहले भाजपा अरुणाचल प्रदेश प्रमुख बियुराम वाहगे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू और बाकी के विधायक और भाजपा नेता केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होन के लिए (नई दिल्ली) गए हुए हैं। हम उनके और हाईकमान की तरह से किसी पर्यवक्षेक का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वह यहां आते हैं और नए विधायकों के साथ मिलकर विधायक दल के नेता का चुनाव कर लेते हैं, वैसे ही शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू की जाएंगी। फिलहाल कोई तारीख तय नहीं हुई है। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल कैवल्य परनायक ने 2 जून को विधानसभा भंग कर दी थी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू को नई सरकार के पदभार ग्रहण करने तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। 

सिक्किम: लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तमांग
वहीं, पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने सोमवार को गंगटोक के पल्जोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सिक्किम की विधानसभा में कुल 32 सीट हैं। तमान की पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 31 सीट पर जीत दर्ज की। मतदान 19 अप्रैल को एक चरण में हुआ था। नतीजे दो जून को सामने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें