भाजपा ने मेघालय और पंजाब में उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस कड़ी में मनप्रीत बादल पंजाब के गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डेरा बाबा नानक सीट से सरदार रविकरण कहलों और बरनाला से सरदार केवल सिंह ढिल्लों उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
मेघालय की सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा की तरफ से मेघालय के गाम्ब्रेगे सुरक्षित सीट से बर्नार्ड मारक को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले भाजपा ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उप चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
भाजपा ने मेघालय में आगामी उपचुनावों के लिए की प्रचारकों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मेघालय राज्य में 56-गाम्बेग्रे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। जारी सूची में भाजपा नेता अनिल एंटनी, रिकमन मोमिन और ए.एल. हेक अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और पार्टी के आउटरीच प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।
इसके साथ ही अभियान में सनबोर शुलाई, सुखी पारियात और डेविड खरसाती जैसे नेता भी शामिल हैं, जो स्थानीय सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, अंजी संगमा और सेविना मारक जैसे नेता भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
असम उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार
असम के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने ढोलाई (अनुसूचित जाति) सीट से निहार रंजन दास, बेहाली सीट से दिंगता घाटोवर और समागुरी सीट से दीप्लु रंजन शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बिहार के उपचुनाव में तरारी सीट से विशाल प्रशांत और रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में रायपुर शहर दक्षिण सीट से सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
दक्षिणी राज्यों में उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी
दक्षिण राज्य कर्नाटक के उपचुनाव में पार्टी ने शिग्गांव से भरत बसवराज बोम्मई और संदूर (अनुसूचित जनजाति) सीट से से बंगारू हनुमंतु को उम्मीदवार बनाया है। केरल के उपचुनाव में पार्टी ने पलक्कड़ सीट से सी. कृष्णकुमार और चेलक्कारा (अनुसूचित जाति) सीट से के. बालकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार
राजस्थान की झुंझुनू सीट पर राजेंद्र भांबू और रामगढ़ सीट पर सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दौसा सीट से जगमनोहन मीणा, देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, सलूंबर (अनुसूचित जनजाति) से शांता देवी मीणा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा ने विजयपुर सीटच से रामनिवास रावत और बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है। रमाकांत भार्गव 2019 लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट सांसद चुने गए थे। वहीं, पश्चिम बंगाल की सिताई सीट (अनुसूचित जाति) से दीपक कुमार रॉय, मदारीहाट (अनुसूचित जनजाति) से राहुल लोहार, नैहाटी से रूपक मिश्रा, हरोआ से बिमल दास, मेदिनीपुर से सुभजित रॉय, तालडांगरा से अनन्या रॉय चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है।
संबंधित वीडियो